Posts

Showing posts from August, 2015

परदे के पीछे भी एक भूमिका है

एक रंगमंच है नायक और नायिका हैं हर नाटक की तरह इस नाटक की  भी एक अपनी कहानी है पात्रों की अपनी-अपनी भूमिकाएं हैं हर नाटक की तरह इस नाटक में भी परदे के पीछे की एक भूमिका है नाट्यमंच , नाटक के भाव विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं नायक एवँ नायिका के बोल भावविह्वल दृश्य इन सबमे परदे के पीछे की एक बात है शायद गौण पर अहम् शायद यह बात शरीर में प्राण की तरह है नाटक में कहानी की तरह है शायद यही नाटक का भाव है पात्रों की भूमिका है उनके बोल हैं शायद यही नाटक है शायद यह भी रंगमंच का ही एक भाग है इसी नाटक का भाग है एक पात्र है , उसकी भूमिका है पर गौण , अनजाना सा शायद अजीब पर सच शायद अदृश्य  पर मौजूद हर अंश में , हर पात्र में उनके हर-एक भाव में , उनके हर बोल में गौण पर शायद शायद अहम शायद परदे के पीछे का सच 

सपनो की दस्तक

पुरानी डायरियों में मानो हमारा गुजरा हुआ वक़्त ठहरा हुआ हो अब तक के जीवन का यात्रावृतांत मानो जीवंत हो वहीँ कहीं उन पृष्ठों के बीच हमारे सपने कुछ पूरे ,कुछ अधूरे ठहरे हुए हैं यह हमारे अतीत का दर्पण है तो कभी वर्तमान का मार्गदर्शन इन्हीं किसी पन्नो में तुम्हारा भी जिक्र है , जिक्र है उस साँवली लड़की का जिसपर कभी दिल आया था उस दिन को वापस जीने का मन करता है वो अनजान सी पर रंगीन होली का जिक्र है तुम्हारे साथ बीते पलो या ख्यालो का हर छोटे-मोटे  लम्हे , भी इन्ही पन्नों में ठहरे हुए हैं स्वप्नलोक के मिलन के किस्से कैद हैं आज उन सपनो को जीने का वक़्त आया है वक़्त बेवक़्त वो दिन याद आता है प्रेम का कोई सिलेबस तो तयशुदा होता नहीं पर प्रेम की परिभाषा लिखने का जी करता है उन सपनो के हर पल को जीने का मन करता है प्रेम के किस्सों से इन पन्नो को भरने का मन करता है

मैं तुम्हे नहीं , तुम्हारा हो जाना चाहता हूँ

मैं किनारा नहीं तुम्हारे किनारे पाने का जरिया बनना चाहता हूँ सहारा बनना चाहता हूँ तुम्हारे पास से गुजरने वाला साहिल बनना चाहता हूँ बारिश की बूंदे बनना चाहता हूँ आग नहीं , आग हो तो बुझाने का तरीका बनना चाहता हूँ मुझे उंचाईओं की चाह नहीं तुम्हारी उंचाईओं का सहारा बनना चाहता हूँ मैं तुम्हे नहीं ,तुम्हारा हो जाना चाहता हूँ मैं सपने नहीं , सपने जीने का जरिया बनना चाहता हूँ मैं मकसद नहीं , उन्हें हांसिल करने का जरिया बनना चाहता हूँ मैं पाना नहीं , खोना चाहता हूँ मुझे ठहरने की चाह  नहीं चलते रहना चाहता हूँ मैं तुम्हे नहीं , तुम्हारा हो जाना चाहता हूँ।

Gracious death

sometime there is no escape none can save the man, when grave summons the soul when love is gone, and hatred replaces love, when passion turns poisonous when even the brightest rays of hope seems dull and life is bleak when hope turns hopeless, and mightiest powerless, and when dust turns dusk, when life has taken its toll, and fate shows mercy death seems grace and it embraces all.

From lost world to the lost world

There was a corner of me undiscovered, lost perhaps dead. I never knew, I just believed in its non-existence. Then you happened, you pulled me out of the darkness. from the lost world where i wandered alone to the world i could feel more i had better sense,perhaps more things to count on life other than breath. The warmth i felt was better than a sunny day in freezing cold. I could sing and dance. I chirped like a bird. Then, life showed other side and now was the turn of loss there was a push,perhaps gentle but very unfortunate. I went back to the dark days, back to the lost land, where I wandered before, where I swirled like dry leaves caught in the wrath of a violent storm. with every passing moment I lost my faith, I lost warmth I lost hope, I lost the better seeming world. I lost motivation and with hope everything i had was gone. once again destiny took me to the dark alleys perhaps to the place where i belonged. This time perhaps even worse, I was doomed in the darkest c...
I wonder why my voices choke why i feel when i can't express why the voices die somewhere deep down why i cry inside when i have no tears left to show the world. Why my life is full of lessons, when i desire of no more why i am not convinced with the logic, which easily convinces people around I wander and wonder perhaps there are no absolute answers only guess and lone feelings.